Celebrating the Real Spirit of Real India

बिहार में चक्का जाम आज, EC के वोटर वेरिफिकेशन अभियान के खिलाफ सड़कों पर उतरी पार्टियां

- पंचमुखी न्यूज ब्यूरो

09 जुलाई‚ 2025, पटना। इंडिया महागठबंधन ने पूरे बिहार में चक्का जाम व बंद का ऐलान किया है. राजधानी पटना और नालन्दा समेत कई जिलों में बुधवार को बिहार बंद का असर दिखा. नालन्दा में चक्का जाम की कोशिश हुई. वहीं कई जगहों में बैंक का कामकाज भी प्रभावित हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक इस हड़ताल में करोड़ों लोग व कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं. बन्द का कारण सरकार की वोटर पुनरीक्षण व नया श्रम कानून है. देश के 10 ट्रेड यूनियन विरोध हड़ताल में शामिल हैं.

बिहार में बुधवार को महागठबंधन ने चुनाव आयोग के वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में बंद का आह्वान किया। इस दौरान 7 शहरों में ट्रेनें रोकीं गईं और 12 नेशनल हाईवे जाम किए गए। पटना में बिहार बंद अभी नॉर्मल है. पटना में चुनाव आयोग दफ़्तर के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है. सड़कों पर गाड़ियों की रफ़्तार कम है मगर चल रही हैं. अनहोनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्राइवेट स्कूल बंद है. 

राहुल गांधी पटना पहुंच गये हैं. राजेश राम, तारिक़ अनवर, अखिलेश सिंह, डॉ.जावेद, शकील अहमद खान, अरशद अब्बास ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

वोटर वेरिफ़िकेशन के ख़िलाफ़ पटना में कांग्रेसी सड़क पर लेटकर विरोध कर रहे हैं. सीमांचल में ओवैसी की पार्टी ने दिखाई ताक़त, वोटर वेरिफ़िकेशन के ख़िलाफ़ AIMIM ने चक्का जाम किया. सिवान में दुकानें बंद, सड़कों पर सन्नाटा पसरा है.

Post a Comment

أحدث أقدم